राजस्थान से मुक्त 13 बाल मजदूर समित के हवाले

बाल संरक्षण इकाई ने जिला बाल कल्याण समिति को सौंपापरिजनों को दी जायेगी सरकारी सहायतासमस्तीपुर. राजस्थान के जयपुर से मुक्त कराये गये समस्तीपुर के 13 बाल मजदूरों को जिला बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है. इसमें सभी बच्चे मुसरीघरारी, सरायरंजन, हथौड़ी कोठी समेत अन्य स्थानों के बताये गये हैं. बाल कल्याण समिति […]

बाल संरक्षण इकाई ने जिला बाल कल्याण समिति को सौंपापरिजनों को दी जायेगी सरकारी सहायतासमस्तीपुर. राजस्थान के जयपुर से मुक्त कराये गये समस्तीपुर के 13 बाल मजदूरों को जिला बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है. इसमें सभी बच्चे मुसरीघरारी, सरायरंजन, हथौड़ी कोठी समेत अन्य स्थानों के बताये गये हैं. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि इन बच्चों को गया से बाल संरक्षण इकाई के द्वारा समस्तीपुर समिति के पास भेजा गया है. इनके परिजनों को बच्चों की सूचना भेजी गयी है. परिजनों को सरकारी नियमानुकूल सुविधाएं प्रदान कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. बता दें कि सभी बच्चे 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बीच हैं. मौके पर समिति सदस्य ओम प्रकाश पांडेय, गिरिधर देव, जसवीर कौर आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >