मोहिउद्दीननगर. ललित बाबू ने बिहार को पिछड़ेपन के कलंक से मुक्त कर उज्जवल भविष्य की ओर चलने के कदम उठाये व देश की राजनीति में अपनी तत्परता, प्रत्युत्पन्न मतित्व के आधार पर भावी विकास योजनाएं बनाकर हमारे विश्वास व भावना को जगाया. उक्त बातें वक्ताओं ने सोमवार को आरबीएस कॉलेज अन्दौर में आयोजित पंडित ललित नारायण मिश्र जयंती समारोह में कही. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कृष्णचन्द्र सिंह ने की. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों के द्वारा स्व. मिश्र के तैलचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पण के साथ की गयी. विचार व्यक्त करने वालों मंे डॉ. अजीत कुमार सिंह, प्रो. उपेन्द्र सिंह, प्रो. सतीशचन्द्र झा, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. मीना राय आदि थे. मौके पर धर्मेंद्र सिंह, परमानन्द सिंह, अमरेन्द्र कुमार, कामेश राम, सियाराम सिंह, प्रेमचन्द्र साह, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. पूसा : उमापांडेय कॉलेज के सभागार में जयंती प्राचार्य डॉ विरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर प्रो. मदन मोहन ठाकुर, डॉ सत्येंद्र ठाकुर, प्रो. सुनील कुमार आदि मौजूद थे. कल्याणपुर : मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में निदेशक मो. अबू सईद के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी. मौके पर मो. अबु तमीम, प्राचार्य डॉ संजय कुमार आदि मौजूद थे. समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज में प्राचार्य डॉ मीना प्रसाद की अध्यक्षता में जयंती मनी. बलिराम भगत कॉलेज में प्राचार्य डॉ शंभु कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई.
जयंती पर याद किये गये ललित नारयण मिश्र
मोहिउद्दीननगर. ललित बाबू ने बिहार को पिछड़ेपन के कलंक से मुक्त कर उज्जवल भविष्य की ओर चलने के कदम उठाये व देश की राजनीति में अपनी तत्परता, प्रत्युत्पन्न मतित्व के आधार पर भावी विकास योजनाएं बनाकर हमारे विश्वास व भावना को जगाया. उक्त बातें वक्ताओं ने सोमवार को आरबीएस कॉलेज अन्दौर में आयोजित पंडित ललित […]
