विद्यापतिनगर. उमवि शेरपुर की प्रभारी एचएम शांति कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर स्थानांतरण किये जाने की मांग की है़ इसमें बताया है कि अभिभावक का रवैया शैक्षणिक सहयोग वाला नहीं है़ कहा कि विद्यालय में कुल 788 बच्चों का नामांकन है़ इसमें 75 फीसदी उपस्थिति वाले बच्चे की संख्या 358 है़ बांकी 469 बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होंगे़ इसे लेकर अभिभावक तरह तरह से परेशान करने में जुटे हैं़ कभी एमडीएम तो कभी पति के दुर्व्यवहार का आरोप लगा सड़क जाम कर मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचते हैं़ वार्ड सदस्या कुंती देवी कभी शिक्षा समिति की बैठक में शामिल नहीं होती हैं़ एचएम ने एक रसोइया द्रौपती देवी के हटाये जाने के कारणों की भी विस्तृत चर्चा की है़ साथ ही एमडीएम को लेकर हाल में की गयी सड़क जाम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है़ कहा कि सड़े आलू सब्जी में उपयोग की बात गलत थी़ आलू थोड़ा सूखा जरुर था़ सनद रहे कि बीते 27 जनवरी को स्कूल के अभिभावक व बच्चों ने घटिया एमडीएम बनाये जाने, एचएम के पति के दुर्व्यवहार को लेकर सड़क जाम करते हुए सीओ व बीइओ को बंधक बना लिया था.
प्रभारी एचएम ने की तबादले की मांग
विद्यापतिनगर. उमवि शेरपुर की प्रभारी एचएम शांति कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर स्थानांतरण किये जाने की मांग की है़ इसमें बताया है कि अभिभावक का रवैया शैक्षणिक सहयोग वाला नहीं है़ कहा कि विद्यालय में कुल 788 बच्चों का नामांकन है़ इसमें 75 फीसदी उपस्थिति वाले बच्चे की संख्या 358 है़ बांकी […]
