ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी

समस्तीपुर. समस्तीपुर- हसनपुर रेलखंड पर रोसड़ा स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया. उसकी पहचान रोसड़ा के झा जी टोला निवासी अली हसन के रूप में की गयी है. जख्मी हालत में ग्रामीण उसे लेकर सदर अस्पताल आये. उसकी चिंताजनक स्थिति को देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद […]

समस्तीपुर. समस्तीपुर- हसनपुर रेलखंड पर रोसड़ा स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया. उसकी पहचान रोसड़ा के झा जी टोला निवासी अली हसन के रूप में की गयी है. जख्मी हालत में ग्रामीण उसे लेकर सदर अस्पताल आये. उसकी चिंताजनक स्थिति को देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. सड़क जाम मामले में सौ अज्ञात पर प्राथमिकी समस्तीपुर. मुुफस्सिल थाना के धर्मपुर चौक के समीप शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किये जाने के मामले में रविवार को बीडीओ भुवनेश मिश्र ने सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >