मुफस्सिल थाने से समारोहपूर्वक दी गयी विदाई

/रफोटो संख्या : 22समस्तीपुर. स्थानीय मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की. इसमें सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राज किशोर साह एवं नीरपुर के दफेदार महेश्वर सिंह को विदाई दी गयी. थानाध्यक्ष ने मिथिला के परंपरा अनुसार टोपी, छड़ी, चादर, छाता, धर्मग्रंथ आदि देकर दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों […]

/रफोटो संख्या : 22समस्तीपुर. स्थानीय मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की. इसमें सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राज किशोर साह एवं नीरपुर के दफेदार महेश्वर सिंह को विदाई दी गयी. थानाध्यक्ष ने मिथिला के परंपरा अनुसार टोपी, छड़ी, चादर, छाता, धर्मग्रंथ आदि देकर दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया. साथ ही पुलिस कर्मियों को इन सेवानिवृत्त कर्मियों से कर्तव्य और सच्चित्रता की सीख लेने की नसीहत दी. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों ही कर्मियों का सेवाकाल अनुकरणीय रहा है. इनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जायेगा. मौके पर नगर थानाध्यक्ष असरार अहमद, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सअनि शशिकांत तिवारी, सेक्टर मोबाइल विनय कुमार, दिलीप कुमार, नवलेश व मुफस्सिल और नगर थाना के सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >