जीवनोपयोगी अनुभव का लाभ समाज को देना दायित्व

फोटो संख्या : 19दलसिंहसराय. अनुमंडलीय पेंशनर समाज का 5 वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को स्थानीय गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ. उद्घाटन पूर्व एचएम नागेश्वर चौधरी ने किया. सम्मेलन को डॉ टीपी चौबे, पूर्व एडीजे नागेंद्र नाथ चौधरी, डॉ लक्ष्मी महतो, राम प्रसाद महतो, चांद मुसाफिर, नंद किशोर सिंह आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं […]

फोटो संख्या : 19दलसिंहसराय. अनुमंडलीय पेंशनर समाज का 5 वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को स्थानीय गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ. उद्घाटन पूर्व एचएम नागेश्वर चौधरी ने किया. सम्मेलन को डॉ टीपी चौबे, पूर्व एडीजे नागेंद्र नाथ चौधरी, डॉ लक्ष्मी महतो, राम प्रसाद महतो, चांद मुसाफिर, नंद किशोर सिंह आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि समाज व सरकार दोनों के बीच कड़ी के रुप में पेंशनरों की जिम्मेदारी सिर्फ पाने की ही नहीं अपितु समाज के उत्थान, पेंशनरों की समस्या का समाधान व समाज के सुरुचिपूर्ण प्रबंधन के साथ अपने दीर्घकालीन जीवनोपयोगी अनुभव का लाभ समाज को देना भी है. वहीं पेंशनरों की ग्रेच्यूटी, चिकित्सा भत्ता की विषमता समेत अन्य समस्याओं के समाधान में समाज की ओर से मिलजुल कर हक की लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया. कहा कि सरकार या संबंधित विभागीय अधिकारी पेंशनरों की समस्या के समाधान के प्रति उन्हें भी सकारात्मक सहयोग देना होगा. अन्यथा हक पाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना हमारा हक है. मौके पर रमेश चंद प्रसाद समेत अन्य थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष प्रो. उमेश चंद्र सिंह ने की. सचिव जितेंद्र प्रसाद कंुवर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. संचालन मणिकांत चौधरी व अरुण झा ने संयुक्त रूप से किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >