वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के सभागार में रविवार को मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. बैठक में संघ के क्रि याकलाप को सुचारू व धारदार बनाने के राजेश कुमार ठाकुर को सर्वसम्मति से संघ का उपसचिव बनाया गया. बैठक के मुख्य अतिथि संघ के जिला महामंत्री अर्जुन राय ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कोष की जरूरत होती है. इसके लिए प्रत्येक सदस्य को 200 रुपये संघ के कोष में जमा करने की अपील की. साथ ही दरभंगा में मुख्यमंत्री की सभा में वहां के मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ द्वारा किये गये अशोभनीय हरकत की तीव्र निंदा की. इनका कहना था कि लंबे संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री द्वारा एएसभी को मार्च तक मानदेय शुरू करने व 60 वर्ष तक सेवा बहाल करने के आश्वासन बाद इस तरह की घटना को उन्होंने अहितकारी बताया.
राजेश एएसभी के प्रखंड उपसचिव निर्वाचित
वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के सभागार में रविवार को मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. बैठक में संघ के क्रि याकलाप को सुचारू व धारदार बनाने के राजेश कुमार ठाकुर को सर्वसम्मति से संघ का उपसचिव […]
