कृषि यांत्रीकरण मेला : 310 यंत्रों की हुई बिक्री

फोटो संख्या : 9लगभग 30 लाख रुपये यंत्रों पर दिया गया अनुदान समस्तीपुर. पटेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला का समापन शनिवार को विधिवत किया गया. जिले के विभिन्न भागों से आये किसानों ने 310 यंत्रों की खरीदारी की. कृषि विभाग की ओर से उन्हें लगभग 30 लाख रुपये अनुदान प्रदान किये […]

फोटो संख्या : 9लगभग 30 लाख रुपये यंत्रों पर दिया गया अनुदान समस्तीपुर. पटेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला का समापन शनिवार को विधिवत किया गया. जिले के विभिन्न भागों से आये किसानों ने 310 यंत्रों की खरीदारी की. कृषि विभाग की ओर से उन्हें लगभग 30 लाख रुपये अनुदान प्रदान किये गये. वहीं इस बार भी मेले में बड़े यंत्रों की खरीदारी के प्रति किसान उदासीन दिखे. कृषि मेले में 53 स्टॉल के माध्यम से यंत्रों की बिक्री की गयी. जानकारी के अनुसार सर्वाधिक सिंचाई पाइप, स्प्रे मशीन, पंप सेट, रोटावेटर, ट्रैक्टर, चाराकल आदि यंत्रों की बिक्री हुई. मेले में शामिल गोबर गैस पर मिल रहे अनुदान का फायदा उठाने के प्रति तत्पर नहीं दिखे. 37750 कीमत वाले गोबर गैस पर विभाग के द्वारा 19 हजार का अनुदान दिया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >