खफा छात्राओं ने डीइओ कार्यालय घेरा

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. साइकिल व पोशाक योजना मद की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने शनिवार को डीइओ कार्यालय घेर लिया. आइसा की अगुवाई में छात्राओं का जत्था हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर लेकर डीइओ कार्यालय परिसर में लहराती रही. इस दौरान मुद्दे को लेकर खफा छात्राओं ने जमकर नारेबाजी […]

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. साइकिल व पोशाक योजना मद की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने शनिवार को डीइओ कार्यालय घेर लिया. आइसा की अगुवाई में छात्राओं का जत्था हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर लेकर डीइओ कार्यालय परिसर में लहराती रही. इस दौरान मुद्दे को लेकर खफा छात्राओं ने जमकर नारेबाजी भी की. बाद में कार्यालय परिसर में सभा कर छात्राओं ने कहा कि विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की मनमानी के कारण कई छात्र-छात्राओं को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है. छात्र-छात्राएं साइकिल व पोशाक राशि से वंचित हो रहे हैं. यदि पदाधिकारी ने मांगों पर गौर नहीं किया तो इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन की राह पकड़ी जायेगी. सभा को सोफिया, शहिन, जेबा, रेशमा, फातिमा, नजहत, मतसा, जौहरा आदि ने संबोधित किया. बाद में छात्राओं ने डीइओ को नाम ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई का अनुरोध किया. मौके पर संगठन के जिला संयोजक सुनिल कुमार ने आगामी दो फरवरी को डीइओ कार्यालय घेरने का एलान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >