बियर लदा ट्रक पलटा, लाखों का नुकसान

फोटो संख्या : 5बिहटा से बरौनी जा रहा था ट्रकघटना एनएच 28 के डैनी चौक के समीप घटी दलसिंहसराय. राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित थाने के डैनी चौक धर्मकाटा के समीप शनिवार की सुबह बियर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे सड़क पर घंटों जाम लगी रही. वहीं बियर की सैकड़ों बोतल स्थानीय लोगों के […]

फोटो संख्या : 5बिहटा से बरौनी जा रहा था ट्रकघटना एनएच 28 के डैनी चौक के समीप घटी दलसिंहसराय. राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित थाने के डैनी चौक धर्मकाटा के समीप शनिवार की सुबह बियर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे सड़क पर घंटों जाम लगी रही. वहीं बियर की सैकड़ों बोतल स्थानीय लोगों के हाथ लगी. जबकि कुछ बोतलें बीच सड़क पर फूटने से बियर सड़क पर बह गयी. शेष बची बोतलों को पुलिस ने बरामद कर थाने लायी. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने सड़क जाम को खाली कराते हुए परिचालन बहाल कराया. जानकारी के अनुसार नाइन थाउजन बियर के कार्टून लदे ट्रक संख्या बीआर1जी9663 बिहटा से बरौनी जा रहा था. इसी दौरान घटना स्थल के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि बची बोतलों को थाने लाया गया है. मगर इसको लेकर अब तक किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >