बिथान. थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास से बाइक लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. एवं उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उसकी पहचान बेगूसराय जिले के मणिकपुर निवासी मेदो यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में की गयी है. बाइक बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव निवासी भूषण महतो की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास उक्त बाइक लगी हुई थी. जहां चोर की नजर बाइक पर पड़ी और उसे लेकर भाग रहा था. इसी बीच रेलवे ट्रैक के पास क्रिकेट खेल रहे गाड़ी मालिक की नजर पड़ते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान युवक ने एक वृद्ध महिला रासो देवी को धक्का मार कर गिरा दिया. एवं स्वयं एक झाड़ी में जा छिप गया. इससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. वहीं बाइक चोर को भी जख्मी हालत में पीएचसी में भरती कराया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. वैसे मामले की जांच की जा रही है.
बाइक लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा
बिथान. थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास से बाइक लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. एवं उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उसकी पहचान बेगूसराय जिले के मणिकपुर निवासी मेदो यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में की गयी है. बाइक बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव निवासी भूषण महतो […]
