नाला जीर्णोद्धार को ले किया सड़क जाम

समस्तीपुर. राष्ट्रीय प्रगति पार्टी के बैनर तले पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को धर्मपुर के ग्रामीणों ने धर्मपुर चौक के पास सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया. इसके कारण समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य पथ पर आवागमन प्रभावित हो गया. सड़क जाम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने किया. वक्ताओं ने धर्मपुर वार्ड 9/10 में विधायक […]

समस्तीपुर. राष्ट्रीय प्रगति पार्टी के बैनर तले पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को धर्मपुर के ग्रामीणों ने धर्मपुर चौक के पास सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया. इसके कारण समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य पथ पर आवागमन प्रभावित हो गया. सड़क जाम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने किया. वक्ताओं ने धर्मपुर वार्ड 9/10 में विधायक कोटे से निर्मित नाला का जीर्णोद्धार सह जल जमाव की उचित निकासी की मांग कर रहे थे. मौके पर बीडीओ भृगुनाथ पांडेय व मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो सका. मौके पर उमेश कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, पिंकी राय, सवीन खातून, भैरव शर्मा, लालो राय, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार, विंदेश्वर राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >