भूमि विवाद में मारपीट की अलग अलग प्राथमिकी दर्ज

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी ध्रुव नारायण साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही सागर साह, नागर साह, सौदागर साह, शांति देवी, सीता देवी, मीरा देवी, सुनील साह, अनिल साह, संजीव साह को आरोपित किया है. घटना के बाबत प्रार्थी ने बताया है कि आरोपितों ने जुट कर घर की […]

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी ध्रुव नारायण साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही सागर साह, नागर साह, सौदागर साह, शांति देवी, सीता देवी, मीरा देवी, सुनील साह, अनिल साह, संजीव साह को आरोपित किया है. घटना के बाबत प्रार्थी ने बताया है कि आरोपितों ने जुट कर घर की जमीन जबरन रजिस्ट्री करने के लिए कहा.

परिवार की राय नहीं होने की जानकारी देने पर आरोपित ने चाकू से वार कर जख्मी कर दिया. इसके साथ ही मारपीट करते हुए घर में रखी पेटी से 15 हजार रुपये का जेवर ले लिया.

दूसरी ओर नरहन गांव के सागर साह ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ध्रुव साह, सुभाष साह, विकास साह, सुभाष साह को नामजद किया है. इसका कहना है कि अभियुक्तों ने जबरन घर की बगल वाली जमीन में घर बना रहे थे. मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस दोनों ही प्राथमिकी को दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है. थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >