गायत्री यज्ञ की सफलता के लिए हुई बैठक

मोहिउद्दीननगर. गायत्री यज्ञ को सफल बनाने के लिए गायत्री पीठ मोहिउद्दीननगर के सदस्यों की बैठक रामजानकी ठाकुरबाड़ी मोहिउद्दीननगर में गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता पीठ के अध्यक्ष जनक किशोर कापन ने की. जबकि संचालन का कार्य भूषण कुमार ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी को सुबह से लेकर शाम तक […]

मोहिउद्दीननगर. गायत्री यज्ञ को सफल बनाने के लिए गायत्री पीठ मोहिउद्दीननगर के सदस्यों की बैठक रामजानकी ठाकुरबाड़ी मोहिउद्दीननगर में गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता पीठ के अध्यक्ष जनक किशोर कापन ने की. जबकि संचालन का कार्य भूषण कुमार ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी को सुबह से लेकर शाम तक गायत्री मंत्र का जाप लगातार किया जायेगा ताकि नौ कुंडीय यज्ञ को संपन्न किया जा सके. वहीं 01 फरवरी को 1151 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली जाने वाली कलश यात्रा का प्रभारी सुजीत कुमार को नियुक्त किया गया. अध्यक्ष कापर जी इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो फरवरी को गायत्री मंत्रों से अग्नि में आहूति देने का कार्यक्रम सुबह आठ बजे प्रारंभ हो जायेगा व समस्त कार्यक्रम दीप – यज्ञ के आयोजन के साथ तीन फरवरी को समाप्त कर दी जायेगी. इस दौरान हरिद्वार से पधारे संत महात्माओं के द्वारा ज्ञानमय प्रवचन व सुसंस्कार की बातें बतायी जायेगी. बैठक में संयोजक राधाकृष्ण साह, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर साह, रामशृंगार सिंह, पप्पु कुमार, मनीष कुमार चौधरी, सुषील कुमार, राम खटोड़, नुनु चौधरी, कुमुद साह, राजपति देवी, चमेली देवी, रूपम देवी, मुन्ना सिंह, वीणा देवी, सियाचरण देवी, सुशीला देवी, पारस साह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >