रोसड़ा. प्रखंड में पंचायत उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रसार पदाधिकारी भद्र नारायण लाल दास ने बताया कि 30 जनवरी से 6 फरवरी तक समिति भवन में विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. 7 से 9 फरवरी को समीक्षा की जायेगी. 10 व 11 फरवरी को नाम वापसी ली जायेगी.
1 मार्च को मतदान कराया जायेगा. वहीं 2 मार्च को चुनाव परिणाम की धोषणा कर दी जायेगी. बता दें कि कुल पांच पदांे पर उपचुनाव होना है. जहांगीरपुर उतर मंे पंसस सह उप प्रमुख जगदीश कुमार राम के शिक्षक पद पर बहाली हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो चुका था. यहां पंसस पद के लिए अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है.
चकथात पूरब मे भी अशोक साह के शिक्षक पद पर बहाली हो जाने के कारण सदस्य पद रिक्त हो गया था. भिरहा पश्चिम मे महिला पंच की मृत्यु हो जाने के कारण यह पद रिक्त हैं. हरिपुर मंे पंच के त्याग पत्र दे देने के कारण पंच पद रिक्त है. वहीं भिरहा पूरब में वार्ड सदस्य की मृत्यु हो जाने के कारण यह पद रिक्त है.
