शिवशरण चुने गये संगठन के अध्यक्ष

बिथान. स्थानीय बाजार स्थित धर्मशाला भवन के प्रांगण में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल वीरेंद्र कुमार यादव ने की. इसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. साथ ही सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर शिवनारायण सुमन उर्फ बौआ यादव और उपाध्यक्ष पद पर […]

बिथान. स्थानीय बाजार स्थित धर्मशाला भवन के प्रांगण में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल वीरेंद्र कुमार यादव ने की. इसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. साथ ही सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर शिवनारायण सुमन उर्फ बौआ यादव और उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र यादव को चुना गया. इसके साथ ही कई आवश्यक मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों में लक्ष्मी यादव, भुवनेश्वर यादव, जीवछ यादव, राजेंद्र यादव, राज कुमार आजाद, विजय कुमार, राम साव, विशेश्वर यादव, सत्य नारायण भारती, सुखदेव यादव समेत अन्य दर्जनों दुकानदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >