खरीदाबाद गांव के खेत से बम बरामद

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरीदाबाद गांव स्थित एक खेत से पुलिस ने झोला में रख कर छुपाये गये बम को बरामद किया. हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है. ग्रामीणों का बताना है कि 25 जनवरी की सुबह लोग शौच के लिए खेत की ओर गये थे. इसी क्रम में किसी की नजर खेत […]

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरीदाबाद गांव स्थित एक खेत से पुलिस ने झोला में रख कर छुपाये गये बम को बरामद किया. हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है. ग्रामीणों का बताना है कि 25 जनवरी की सुबह लोग शौच के लिए खेत की ओर गये थे. इसी क्रम में किसी की नजर खेत में रखे झोले पर पड़ी. संदेह होने पर लोगों ने पहले तो गांव वालों को इसकी जानकारी दी. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को भी दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सावधानीपूर्वक झोला को उठाया फिर पानी में डुबोने के बाद उसे खोला. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो झोले में सात से आठ की संख्या में बम थे. सभी बम जर्दा के डब्बे में तैयार किया गया था. जिस पर टेप सटा हुआ था. पुलिस बम को अपने साथ थाने ले गयी. इस बाबत संपर्क करने पर पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि बम बरामदगी की बात अफवाह है. कहीं से भी इस तरह की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >