वार्ता विफल, पंसस का अनशन दूसरे दिन भी जारी

पूसा. पंचायत समिति सदस्यों की घोषित बैठक अकारण स्थगित करने को लेकर 11 पंचायत समिति सदस्यों का अनशन जारी रहा. हालांकि एसडीओ सुधीर कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार के देर रात्रि अनशनकारियों से वार्ता की. अनशनकारियों का नेतृत्व विजय कुमार साह ने किया. लेकिन पंसस की एक मांग बैठक की तिथि को लेकर […]

पूसा. पंचायत समिति सदस्यों की घोषित बैठक अकारण स्थगित करने को लेकर 11 पंचायत समिति सदस्यों का अनशन जारी रहा. हालांकि एसडीओ सुधीर कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार के देर रात्रि अनशनकारियों से वार्ता की. अनशनकारियों का नेतृत्व विजय कुमार साह ने किया. लेकिन पंसस की एक मांग बैठक की तिथि को लेकर सहमति नहीं बन सकी. इसके कारण वार्ता विफ ल हो गयी. अनशन जारी रहा. अनशनकारियों ने बताया कि 24 घंटा बीत जाने के बावजूद भी एक भी चिकित्सक स्थिति को देखने नहीं पहुंचे. इससे हमारे कुछ सार्थियों की हालत नाजुक बन गयी है. वहीं प्रखंड कार्यालय के समीप ही अनुमंडलीय अस्पताल व पीएचसी जैसे तमाम चिकित्सा से संबंधित व्यवस्था परिपूर्ण है. मगर इन सबों को छोड़कर प्रशासन आदेश भी निर्गत की तो गंगापुर प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित नवनियुक्त आयुष चिकित्सक डा. माधुरी को दूसरे दिन देर शाम में अनशनकारियों की जांच की गयी. इससे अनशनकारी क्षुब्ध थे. अनशनकारियों में विजय कुमार साह, मो. अख्तर, रामसकल राय, वीणा देवी, सोनम देवी, सुदामा देवी, रेणु देवी, जागृति देवी, प्रमोद कुमार, रंजीत शर्मा, वरुण कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >