जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रेरणा के श्रोत

समस्तीपुर. व्याख्याता मंच के तत्वावधान में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनायी गयी. अध्यक्षता प्रो. गणेश प्रसाद यादव ने की. समारोह को डॉ एसएमए इमाम, प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. एसडीपी सिंह, प्रो. कृष्णा कुमार, प्रो. वीसी मिश्रा, प्रो. विश्वनाथ, प्रो. गीता प्रसाद, प्रो. केके चौधरी, प्रो. एसपी चौधरी, प्रो. गोपी रमण झा, […]

समस्तीपुर. व्याख्याता मंच के तत्वावधान में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनायी गयी. अध्यक्षता प्रो. गणेश प्रसाद यादव ने की. समारोह को डॉ एसएमए इमाम, प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. एसडीपी सिंह, प्रो. कृष्णा कुमार, प्रो. वीसी मिश्रा, प्रो. विश्वनाथ, प्रो. गीता प्रसाद, प्रो. केके चौधरी, प्रो. एसपी चौधरी, प्रो. गोपी रमण झा, प्रो. उपेंद्र प्रसाद यादव आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को सदैव प्रेरणा स्तंभ बने रहने की बात कही. नेशनल पीपुल्स पार्टी कार्यालय में जननायक की जयंती प्रमोद प्रियदर्शी की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर मनीष कुमार अरुण, रजनीश तिवारी, सुधीर कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे. राजद पार्टी कार्यालय में जननायक की जयंती जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर फैजुर रहमान फैज, प्रेम प्रकाश शर्मा, भिखारी लाल सिंह, रघुवर सिंह, प्रो. राजेंद्र भगत आदि मौजूद थे. दलसिंहसराय : जदयू के कर्पूरी आश्रम में पूर्व मंत्री रामलखन महतो के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी. मौके पर विजय शंकर पोद्दार, हरिश्चंद्र पोद्दार, शौकत अली आदि मौजूद थे. दूसरी ओर हीरालाल साह धर्मशाला में राजद ने चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में जयंती मनायी. मौके पर नंद किशोर महतो, राकेश राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >