महिला बंदी सदर अस्पताल में भरती

समस्तीपुर. पति राज कुमार की हत्या के मामले में करीब तीन महीनों से दलसिंहसराय उपकारा में बंद महिला बंदी राम कुमारी देवी शनिवार को सदर अस्पताल में भरती हुई. उपकारा प्रशासन ने चिकित्सकों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए यहां भरती कराया है. जानकारी के अनुसार भरती बंदी महिला कई दिनों से बीमार […]

समस्तीपुर. पति राज कुमार की हत्या के मामले में करीब तीन महीनों से दलसिंहसराय उपकारा में बंद महिला बंदी राम कुमारी देवी शनिवार को सदर अस्पताल में भरती हुई. उपकारा प्रशासन ने चिकित्सकों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए यहां भरती कराया है. जानकारी के अनुसार भरती बंदी महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी. पहले तो उसका उपचार उपकारा में कराया गया परंतु उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुई. स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है. स्थानीय चिकित्सकों का कहना है कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. फिलवक्त चिकित्सा की जा रही है. जल्द ही उसे वापस उपकारा प्रशासन को भेज दिया जायेगा. ज्ञात हो कि बंदी महिला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बाजितपुर बंबैया गांव की रहने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >