मनरेगा से जुड़े कार्यों का होगा समाजिक अंकेक्षण

समस्तीपुर : जिले में संचालित मनरेगा से जुड़े कार्यों में अब अनियमितता पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर सामाजिक अंकेक्षण कराने का निर्णय लिया गया है. डीएम एम. रामचंद्रुडु ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत जिले के छ: चयनित पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण अभियान के तहत सामजिक अंकेक्षण कराने क ा […]

समस्तीपुर : जिले में संचालित मनरेगा से जुड़े कार्यों में अब अनियमितता पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर सामाजिक अंकेक्षण कराने का निर्णय लिया गया है. डीएम एम. रामचंद्रुडु ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत जिले के छ: चयनित पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण अभियान के तहत सामजिक अंकेक्षण कराने क ा निर्देश दिया गया है.

जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी आरके शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में विभूतिपुर के मुहम्मदपुर सकड़ा, साखोमोहन व दलसिंहसराय प्रखंड के केवटा पंचायत में आगामी 3 से 9 फरवरी तक सामाजिक अंकेक्षण किया जायेगा. इसके लिए विशेष सभा 10 फरवरी को आयोजित की जायेगी. वहीं दूसरे चरण में सरायरंजन प्रखंड के बखरी बुर्जुग, समस्तीपुर प्रखंड के लगूनिया सूर्यकंठ व कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर में 12 से 18 फरवरी तक अंकेक्षण का कार्य किया जायेगा.

इसको लेकर विशेष ग्राम सभा 19 फरवरी को आयोजित की जायेगी. इसके तहत जिला जन सुनवाई 20 से 22 तथा राज्य जन सुनवाई भी 22 फरवरी को की जायेगी. डीडीसी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 13-14 एवं 14-15 के मनरेगा के तहत पूर्ण, अपूर्ण और चल रहे योजनाओं से संबंधित दस्तावेज, मास्टर रॉल, रोकड़ बही, भुगतान सूची, बिल भाउचर, जॉब कार्ड रजिस्टर, पंचायत स्तर पर संधारित सभी रजिस्टर, ग्राम सभाओं की बैठकों की बही, योजनाओं के अभिलेख , मापी पुस्तिका व अन्य संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति जिला संसाधन व्यक्ति को अंकेक्षण के लिए चयनित पंचायत के कार्यक्रम पदाधिकारियों के द्वारा ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >