13 किस्तों में अपराधियों ने निकाले रुपयेदरभंगा में सहायक पद पर कार्यरत है पीडि़तसमस्तीपुर. साइबर अपराधियों ने दरभंगा में बाल विकास परियोजना कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार दास के खाते से 27 हजार रुपये की निकासी कर ली. जब इसकी जानकारी सहायक को मिली तो शहर के काशीपुर निवासी इस कर्मी ने शुक्रवार को नगर थाना पहुंच कर मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार गत 21 जनवरी को उनके मोबाइल पर फोन कर बताया गया कि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पटना का अधिकारी बताते हुए एटीएम रद्द करने की जानकारी देते हुए उनका नंबर पूछा. नया नंबर लेने के लिए उन्होंने सब कुछ बता दिया. इसके बाद इन्हें नया कोर्ड भेजा गया. साथ ही कहा गया कि 24 घंटे के बाद नया एटीएम चालू होने की जानकारी दी गयी. 22 जनवरी को जब वे एटीएम पहुंच कर नया कोड डाला तो पैसा नहीं निकला तो उन्होंने पुराना कोड डाला. इसके बाद तीन हजार रुपये की निकासी हुई. जब निकासी रिपोर्ट बाहर निकला तो पता चला कि 13 किस्तों में 27 हजार रुपये और निकल चुके हैं. बायलेंस सिट निकालने पर पता चला कि नोएडा में इस एटीएम के माध्यम से खरीदारी की गयी है. पुलिस पीडि़त के आवेदन के आलोक में मामले की तहकीकात में जुट गयी है.
साइबर अपराधियों ने उड़ाये 27 हजार रुपये
13 किस्तों में अपराधियों ने निकाले रुपयेदरभंगा में सहायक पद पर कार्यरत है पीडि़तसमस्तीपुर. साइबर अपराधियों ने दरभंगा में बाल विकास परियोजना कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार दास के खाते से 27 हजार रुपये की निकासी कर ली. जब इसकी जानकारी सहायक को मिली तो शहर के काशीपुर निवासी इस कर्मी […]
