Samastipur; हसनपुर विधान सभा के मतदाता सूची में 288306 वोटर शामिल

विधानसभा आम को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सुरक्षा बलों के साथ प्रखंड एवं पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया.

हसनपुर . विधानसभा आम को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सुरक्षा बलों के साथ प्रखंड एवं पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. हससनपुर बाजार, चीनी मिल चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, इमली चौक, देवधा, दुधपुरा, मंगलगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. बताया जाता है कि आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले 366 मतदान केंद्रों पर एसआइआर अभियान के पश्चात प्रकाशित फाइनल मतदाता सूची में 2 लाख 88 हजार 306 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 934 है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 370 है. इसके अलावा 2 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हैं. हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 366 मतदान केंद्रों में सिंघिया प्रखंड के 44 मतदान केंद्रख्ह सनपुर प्रखंड के 194 मतदान केंद्र व बिथान प्रखंड क्षेत्र के 128 मतदान केंद्र शामिल हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण के तहत आगामी 6 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है. मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद, दिव्या कुमारी, सिकन्दर कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >