दियारांचल के विकास को लेकर बैठक

मोहनपुर. भ्रष्टाचार समाप्त करने व गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों तक विकास की धारा लाने को लेकर लगातार प्रयासरत स्वेच्छित संस्था दियारांचल युवा समाज सेवा संगठन ने केंद्रीय कार्यालय मे एक बैठक की. डुमरी में बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ सिंह तुफानी ने की. निमंत्रित वक्ता के रूप में भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण सिंह ने विचार व्यक्त […]

मोहनपुर. भ्रष्टाचार समाप्त करने व गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों तक विकास की धारा लाने को लेकर लगातार प्रयासरत स्वेच्छित संस्था दियारांचल युवा समाज सेवा संगठन ने केंद्रीय कार्यालय मे एक बैठक की. डुमरी में बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ सिंह तुफानी ने की. निमंत्रित वक्ता के रूप में भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण सिंह ने विचार व्यक्त किया. संचालन सकलदीप कुमार ने किया. बैठक में यह बात जोरदार ढंग से लायी गयी कि ग्रामीण क्षेत्र तक सरकारी योजनाओं को लाने के लिए जागरूकता संबंधित कार्यक्रम चलाया जाना जरूरी है. मौके पर सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सोनू, मुरारी, कुंदन, संजय, सत्येंद्र राय, विजय, टुनटुन, शोभा देवी, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी, विमला देवी, सुंदरी देवी आदि सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >