दो वर्षीय बालक के दो दावेदार

समस्तीपुर. एक दो वर्षीय बालक के दो दावेदार उत्पन्न हो गये हैं. इससे पुलिस ऊहापोह की स्थिति में है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार स्थानीय जंकशन पर दरभंगा जिला के हायाघाट निवासी सबीला खातून जरूरत का सामान बेच कर बसर करती है. करीब दो महीने पहले वह अपने दो वर्षीय […]

समस्तीपुर. एक दो वर्षीय बालक के दो दावेदार उत्पन्न हो गये हैं. इससे पुलिस ऊहापोह की स्थिति में है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार स्थानीय जंकशन पर दरभंगा जिला के हायाघाट निवासी सबीला खातून जरूरत का सामान बेच कर बसर करती है. करीब दो महीने पहले वह अपने दो वर्षीय बालक के साथ जंकशन पर पान मसाला बेच रही थी. इसी क्रम में बच्चे को प्लेटफॉर्म पर छोड़ कर किसी ट्रेन में सवार होकर पान मसाला बेचने चली गयी. वापस लौटने पर उसका बच्चा प्लेटफॉर्म से गायब था. खोजबीन के बाद उसने घटना की जानकारी जीआरपी को दी. इसके बाद जीआरपी और बच्चे की मां दोनों अपने स्तर से बालक की खोजबीन में जुटी रही. परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका. इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि उसका बच्चा मथुरापुर ओपी के सारी गांव निवासी अमीरी राय के घर पहुंच गया है. इसकी सूचना उसने तत्काल मथुरापुर ओपी पुलिस को दी. साथ ही शनिवार को ओपी पर पहुंच कर पुलिस के साथ सारी गांव गयी. सूत्र बताते हैं कि अमीरी राय का कहना है कि उसने उस बच्चे को छपरा से लाया है. इधर, महिला उसी बच्चे को अपना बता कर दावेदारी पेश कर रही है. इससे पुलिस ऊहापोह की स्थिति में है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहरायी से जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >