मोगलानीचक में गवाह की पीट कर हत्या

मसजिद की भूमि को लेकर जारी विवाद में था गवाहआरोपित परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार बचाने आये अन्य ग्रामीणों पर भी घर के लोगों ने मिर्ची का पाउडर व ईंट पत्थर से किया वारतनाव को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस कर रही कैंप प्रतिनिधि, वारिसनगर (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के मोगलानीचक गांव में […]

मसजिद की भूमि को लेकर जारी विवाद में था गवाहआरोपित परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार बचाने आये अन्य ग्रामीणों पर भी घर के लोगों ने मिर्ची का पाउडर व ईंट पत्थर से किया वारतनाव को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस कर रही कैंप प्रतिनिधि, वारिसनगर (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के मोगलानीचक गांव में मसजिद की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में वादी ने गवाह की हत्या पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के उक्त मसजिद की नौ धुर जमीन पर ग्रामीण मो. अख्तर हुसैन ने न्यायालय में टाइटल केस दायर कर रखा है. इस मामले का ही मो. मनीर दूसरे पक्ष की ओर से गवाह था. मंगलवार को न्यायालय में इसकी गवाही की तिथि भी निर्धारित थी. इस बीच सुबह करीब 5 बजे मसजिद से नमाज अदा कर निकलते समय मो. मनीर (65) को मो. अख्तर हुसैन ने पकड़ लिया. साथ ही उसे अपने घर में खींचकर पिटाई करनी शुरू कर दी. शोर सुनकर उसे बचाने आये अन्य ग्रामीणों पर भी घर के लोगों ने मिर्ची का पाउडर व ईंट पत्थर से वार करना शुरू कर दिया. इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण कुमार सअनि विजय शंकर तिवारी को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेजा. परंतु तब तक मनीर की मौत हो चुकी थी. साथ ही आरोपित परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. उधर, समस्तीपुर में घटना को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने कई लोगों से अकेले में अलग अलग बयान लिया है. फिलहाल मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >