भोरे शाहरपुर में छापेमारी में 410 बोरा गेंहू जब्त

फोटो :::::::::::फारवर्डएएसपी व सदर एसडीओ ने की छापेमारीगोदाम को सील कर मालिक की हो रही तलाशप्रतिनिधि, खानपुरथाना क्षेत्र के भोरेशाहपुर गांव में सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ सुधीर कुमार और एएसपी आनंद कुमार ने एक निजी गोदाम में छापेमारी की. इस दौरान एसएफसी का करीब 410 बोरा गेंहू जब्त किया […]

फोटो :::::::::::फारवर्डएएसपी व सदर एसडीओ ने की छापेमारीगोदाम को सील कर मालिक की हो रही तलाशप्रतिनिधि, खानपुरथाना क्षेत्र के भोरेशाहपुर गांव में सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ सुधीर कुमार और एएसपी आनंद कुमार ने एक निजी गोदाम में छापेमारी की. इस दौरान एसएफसी का करीब 410 बोरा गेंहू जब्त किया गया. मौके से पुलिस ने छह मजदूरों को भी पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. वही गोदाम के बाहर खड़े एक पिकअप को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में सदर एसडीओ ने बताया कि गोदाम में मिले गेहूं के बोरों पर एसएफसी की मुहर लगी है. गोदाम मालिक की खोज की जा रही है. फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है. छापेमारी में खानपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार सिंह के अलावा अंगारघाट थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >