जैविक सब्जी उत्पादन प्रोत्साहन कैंप आयोजित

16 समूह के किसानों के बीच उपादान किट का हुआ वितरणदलसिंहसराय. जैविक सब्जी उत्पादन प्रोत्साहन के तहत सोमवार को स्थानीय किसान भवन में उपादान वितरण कैंप का आयोजन किया गया. नेतृत्व जिला उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने की. इसमें केवटा, हरिशंकरपुर, बसढि़या, बम्बैया हरलाल, अजनौल, मोख्तिरयारपुर सलखन्नी समेत अन्य पंचायत से पूर्व चयनित किसानों […]

16 समूह के किसानों के बीच उपादान किट का हुआ वितरणदलसिंहसराय. जैविक सब्जी उत्पादन प्रोत्साहन के तहत सोमवार को स्थानीय किसान भवन में उपादान वितरण कैंप का आयोजन किया गया. नेतृत्व जिला उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने की. इसमें केवटा, हरिशंकरपुर, बसढि़या, बम्बैया हरलाल, अजनौल, मोख्तिरयारपुर सलखन्नी समेत अन्य पंचायत से पूर्व चयनित किसानों के 16 समूहों के बीच सामूहिक खेती के लिए उपादान किट का वितरण अनुदान के रूप में किया गया. बीएओ मो. फैयाजुल हक ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 9000 रुपये मूल्य वाली उपादान किट में 6 क्विंटल जैविक वर्मी कम्पोस्ट खाद समेत कद्दू, करैला, नेनूआ, भिंडी समेत गरमा फसल व रसायनों से अलग सिर्फ जैविक रूप से वर्मी खाद के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने के लिए है. मौके पर आत्मा अध्यक्ष सीताराम महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >