सांसद ने की पहल कर दी जानकारीप्रतिनिधि, विद्यापतिनगरविद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन सुविधाओं से लैस होगा़ स्टेशन धार्मिक मान्यताओं से परिपूर्ण होगा़ ऊं चे होंगे प्लेटफॅार्म. रुकेगी एक्सप्रेस गाडि़यां़ स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने इसको लेकर पहल की है़ जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन को लेकर चिरपरिचित मांग की पूर्ति निकट भविष्य में होंगी़ सांसद ने केंद्र की रेल मंत्रालय से बातचीत कर यह भरोसा दिलाया है़ इसके तहत इस खंड से गुजरने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है़ प्लेटफॉर्म के चौड़ी व ऊंचीकरण का कार्य कराया जायेगा़ सांसद के इस ओर किये गये प्रयास की सराहना की जा रही है़ हर्ष व्यक्त कर लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताया है़ इनमें प्रकाश कुमार पिंटु, राकेश यादव, अमित बिट्टू, श्यामबाबू साह, नरेंद्र सिंह, रौशन कुमार सिंह, बैजू चौधरी, डॉ रामनरेश सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह अन्य का नाम शामिल है़ जानकारी हो कि विगत माह से इस रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट का कार्य प्रारंभ हुआ है़ सुविधाओं की मांग को लेकर दर्जन बार यहां के प्रतिनिधियों ने आंदोलन का रुख किया है़ धार्मिक आस्था से जुड़ाव को लेकर रेलवे स्टेशन की महत्ता बढ़ी है़ इसको लेकर यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिये जाने प्लेटफॉर्म ऊंचे किये जाने की मांग वषोंर् से की जा रही थी.
सुविधाओं से लैस होगा विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन
सांसद ने की पहल कर दी जानकारीप्रतिनिधि, विद्यापतिनगरविद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन सुविधाओं से लैस होगा़ स्टेशन धार्मिक मान्यताओं से परिपूर्ण होगा़ ऊं चे होंगे प्लेटफॅार्म. रुकेगी एक्सप्रेस गाडि़यां़ स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने इसको लेकर पहल की है़ जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन को लेकर चिरपरिचित मांग […]
