पुतला फूंक खेमयू ने जताया विरोध

समस्तीपुर. बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के बैनर तले सोमवार को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इससे पहले पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाली गयी. जो शहर के मारवाड़ी बाजार, रामबाबू चौक होते हुए स्टेशन चौक पहुंच पुतला दहन किया. मौके पर प्रतिरोध सभा […]

समस्तीपुर. बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के बैनर तले सोमवार को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इससे पहले पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाली गयी. जो शहर के मारवाड़ी बाजार, रामबाबू चौक होते हुए स्टेशन चौक पहुंच पुतला दहन किया. मौके पर प्रतिरोध सभा हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसागर पासवान ने की. वक्ताओं ने इस अध्यादेश को पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के हित में व किसानों के भारी नुकसानदेह बताया. साथ ही इसे वापस लेने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही. सभा को रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य रामदयाल शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, क्रांति कुमार, लौलिन राय ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >