सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत दो की मौत

विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 28 किया जामप्रतिनिधि, उजियारपुरथाना क्षेत्र के सातनपुर व चांदचौर गांव के पास एनएच 28 पर मंगलवार की दोपहर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक वृद्घ समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. इधर, घटना में विरोध […]

विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 28 किया जामप्रतिनिधि, उजियारपुरथाना क्षेत्र के सातनपुर व चांदचौर गांव के पास एनएच 28 पर मंगलवार की दोपहर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक वृद्घ समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. इधर, घटना में विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर यातायात को काफी देर तक बाधित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष असगर इमाम और बीडीओ के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ. पहली घटना सातनपुर चौकके समीप उस वक्त घटी जब सड़क पार कर रहे एक 65 वर्षीय वृद्घ को तेजगति से आ रहे एक टैंकर से कुचल दिया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान सातनपुर निवासी रामबुझावन राय के रुप में की गयी है. इस घटना से जब तक लोग संभल पाते कुछ दूर चांदचौर डीह के नोनिया टोला के निकट एक स्कार्पियो ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया. इससे मौके पर ही दमतोड़ दिया. मृत युवक की पहचान बैजनाथ महतो का 19 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी महतो के रूप में की गयी है. घटना के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो को सातनपुर चौक के पास खड़ी पुलिस ने पकड़ लिया. स्कॉर्पियो चालक भागने में सफल रहा. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. ग्रामीण पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष असगर इमाम, बीडीओ अजीत कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में बीडीओ द्वारा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस-बीस हजार रूपये देने के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >