दूसरे के जमीन का मालिकाना बन परचा काटने का दिया आवेदन

वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के रामपुरविशुन गांव में दूसरे के जमीन का मालिकाना बनकर बासगीत परचा निर्गत कर देने का आवेदन अंचलाधिकारी को देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में जमीन के असली मालिक सुनील कुमार राय ने अंचलाधिकारी को एक आवेदन देते हुए बासगीत परचा नहीं निर्गत करने की बातें कही है. […]

वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के रामपुरविशुन गांव में दूसरे के जमीन का मालिकाना बनकर बासगीत परचा निर्गत कर देने का आवेदन अंचलाधिकारी को देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में जमीन के असली मालिक सुनील कुमार राय ने अंचलाधिकारी को एक आवेदन देते हुए बासगीत परचा नहीं निर्गत करने की बातें कही है. इनका बताना है कि रामपुरविशुन गांव में खाता नंबर 26 में नया खेसरा नंबर 1175 व 1177 को इन्होंने 17 नवंबर 2014 गोही निवासी उदय शंकर ठाकुर की पत्नी किरण देवी से केवाला करवाया था. जो उन्हें उनके ससुर उपेन्द्र ठाकुर के द्वारा 3 जुलाई 1991 को किशनपुर निबंधन कार्यालय में दानपत्र से प्राप्त था. इधर उक्त जमीन पर अपना मालिकाना दर्शाते हुए गोही निवासी उमाशंकर ठाकुर द्वारा रामसागर राम के पुत्रों बबलू कुमार राम, जस्सी कुमार राम उर्फ राजेश राम व बुधो कुमार को बासगीत परचा देने का आवेदन अंचलाधिकारी को दिया गया है. श्री राय ने गलत मालिकाना बनकर इसी जमीन को इनके द्वारा 11 मई 2013 को रामसागर राम को केवाला करने की भी बातें कही हैं. इस संबंध में अंचलाधिकारी कमल कुमार का बताना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांचोपरांत हीं कुछ कहा जा सकता है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >