राजस्व शिविर के आयोजन में उदासीनता से आमजनों में असंतोष

रोसड़ा. बासगीत पर्चा और भूदान से संबंधित जो बेदखल व्यक्ति हैं उनके लिए पंचायतों में प्रचार-प्रसार कर शिविर आयोजित कर आवेदन लिये जाने हेतु सरकार के स्पस्ट निर्देश के बावजूद भी अंचल कार्यालय द्वारा राजस्व शिविर का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं किया गया जिसके विरूद्घ आमजनों एवं विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्त्ताओं ने गहरा रोष प्रकट […]

रोसड़ा. बासगीत पर्चा और भूदान से संबंधित जो बेदखल व्यक्ति हैं उनके लिए पंचायतों में प्रचार-प्रसार कर शिविर आयोजित कर आवेदन लिये जाने हेतु सरकार के स्पस्ट निर्देश के बावजूद भी अंचल कार्यालय द्वारा राजस्व शिविर का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं किया गया जिसके विरूद्घ आमजनों एवं विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्त्ताओं ने गहरा रोष प्रकट किया है़.

शनिवार को भाकपा के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आये प्रखंड क्षेत्र के रामउचित महतो, किशुन सिंह, विद्यासागर, संजीत रमण, राजू राम आदि ने अंचल कार्यालय की व्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अंचल कर्मियों द्वारा सरकारी शिड्यूल का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है़ जनप्रतिनिधियों एवं सजग लोगो द्वारा किसी तरह की पूछताछ करने के बाद भी अंचलकर्मियों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती है़ कार्यालय में बिचौलियों का बोलबाला है़ भाकपा की राजनीति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्त्ता इन्दल पासवान ने आरोप लगाये कि पंचायत स्तर पर आयोजित किये जाने वाले राजस्व शिविर की मात्र औपचारिकता निभाये जाने का नतीजा है कि अब तक सभी 16 प्रखंडों से मात्र 58 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं.

राजस्व शिविर का समुचित प्रचार प्रसार यदि किया जाता तो सभी पंचायतों से हजारों आवेदन प्राप्त होते़ कर्मियों की लापरवाही सरकार एवं आमजनों के साथ धोखाधड़ी का परिचायक है़ इस संबंध में अंचलाधिकारी शशिभूषण प्रसाद सिंह से जानकारी लेने की कोशिश की गयी लेकिन जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने की वजह से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >