सीपीएम ने की आंदोलन की घोषणा

उजियारपुर. सीपीएम डढि़या मुरियारो शाखा की बैठक शनिवार को विपिन पासवान की अध्यक्षता में हुई. संबोधित करते हुए अंचल मंत्री महावीर पोद्दार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को मिलने वाली अनाज में डीलरों द्वारा लूट खसोट की जा रही है. इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है. पंचायत के […]

उजियारपुर. सीपीएम डढि़या मुरियारो शाखा की बैठक शनिवार को विपिन पासवान की अध्यक्षता में हुई. संबोधित करते हुए अंचल मंत्री महावीर पोद्दार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को मिलने वाली अनाज में डीलरों द्वारा लूट खसोट की जा रही है. इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है. पंचायत के सभी वार्डों के उपभोक्ताओं से एसडीओ के नाम 31 दिसंबर तक आवेदन लेने, 2 जनवरी को माकपा प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे को लेकर एसडीओ मिलेंगे. 5 जनवरी को एमओ का पुतला दहन करने, 7 जनवरी को एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा पथ के राजेश्वर चौक पर अनिश्चिकालीन सड़क जाम आंदोलन का निर्णय लिया गया है. श्री पोद्दार ने कहा कि जुलाई माह का खाद्यान्न किसी भी पंचायत में वितरण नहीं किया गया है. हजारों क्विंटल अनाज को कालाबाजारी में बेच दिया गया है जिसे माकपा बरदाश्त नहीं करेगी. मौके पर शाखा मंत्री चंदेश्वर महतो, रामजी सदा, सीताराम राम, मनोज कुमार, शिव शंकर साह, रमेश सदा, सुंदेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >