डाक घरों में आपकी सेवा शुरू

समस्तीपुर, प्रतिनिधि . स्थानीय प्रधान डाकघर में बुधवार से भारतीय डाक आपकी सेवा में कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. इस अवसर पर आइएमटीएस विभाग में फीता काटकर कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की गयी. इसे संबोधित करते हुए जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि इस सेवा में डाक उत्पादों से ग्राहकों को जोड़ा जायेगा. इसके […]

समस्तीपुर, प्रतिनिधि . स्थानीय प्रधान डाकघर में बुधवार से भारतीय डाक आपकी सेवा में कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. इस अवसर पर आइएमटीएस विभाग में फीता काटकर कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की गयी. इसे संबोधित करते हुए जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि इस सेवा में डाक उत्पादों से ग्राहकों को जोड़ा जायेगा. इसके साथ ही समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जायेगी. देश में पहली बार इस सेवा की शुरूआत की गयी है. इसकी अनोखी पहल यह है कि पर्यावरण, सामाजिक विकास में पहल जैसी बिंदुओं को इसमें जोड़ा गया है. वहीं राष्ट्रभाषा के विकास व कार्यालय में इसकी उपयोगिता बढ़ायी जायेगी. इस अवसर पर इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7763819709 जारी किया है. मौके पर किरण ठाकुर, अवधेश चौबे, राजीव आनंद, धीरज कुमार, अशोक कुमार मिश्रा, रविशंकर, बैद्यनाथ पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >