पंचायतों का मुआयना करने का निर्देश

हसनपुर. प्रखंड के सभी पंचायतांे में पंचायत स्तरीय आम सभा आयोजित होगी. बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि महायोजना के तहत सभी पंचायतों मंे हुए वार्ड सभा में चयनित योजनाओ का चयन होना है जिससे आने वाले समय में इससे ही चयनित योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य करवाना है. इसकी सफलता के लिए […]

हसनपुर. प्रखंड के सभी पंचायतांे में पंचायत स्तरीय आम सभा आयोजित होगी. बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि महायोजना के तहत सभी पंचायतों मंे हुए वार्ड सभा में चयनित योजनाओ का चयन होना है जिससे आने वाले समय में इससे ही चयनित योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य करवाना है. इसकी सफलता के लिए पीओ नवीन कुमार को निर्देश दिया कि पूरे दिन भर विभिन्न पंचायतों को मुआयना करे जिससे कागजी सभा नहीं हो सके. उन्होंने जनप्रतिनिधियांे से भी आग्रह किया कि कहीं कर्मी के द्वारा गड़बड़ी होने का अनुमान हो तो उनकी सूचना दूरभाष पर दंे ताकि कर्मी पर कार्रवाई की जा सके. बीडीओ श्री यादव ने बताया कि इसके सफलता के लिए सभी रोजगार सेवक, टोला सेवक, इंदिरा आवास सहायक विकास मित्र को मुस्तैद रहकर सफल करवाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >