बीडीओ ने दिये बीएलओ को विशेष टास्क

एक व्यक्ति का दोबारा नाम नहीं हो दर्ज : बीडीओहसनपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन में बीएओ की बैठक हुई. संबोधित करते हुए बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने कहा कि प्रपत्र छह एवं नौ का मिलान करके जांचना जरूरी है. इसको लेकर उन्होंने कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया. किसी भी व्यक्ति का नाम […]

एक व्यक्ति का दोबारा नाम नहीं हो दर्ज : बीडीओहसनपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन में बीएओ की बैठक हुई. संबोधित करते हुए बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने कहा कि प्रपत्र छह एवं नौ का मिलान करके जांचना जरूरी है. इसको लेकर उन्होंने कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया. किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं छूटना चाहिए. जिनकी उम्र अठारह वर्ष से अधिक हो उनका नाम हर हाल में दर्ज किया जायेगा. उन्होंने बीएलओ को यह ख्याल रखने का निर्देश दिया कि एक व्यक्ति का दोबारा नाम दर्ज नहीं होना चाहिए. उन्होंने इस कार्य मंे जनप्रतिनिधियों व दूसरे अन्य पंचायत कर्मी का सहयोग लेने पर बल दिया. उन्होंने मृत व्यक्ति का नाम जांच के बाद मतदाता सूची से हटाने का भी निर्देश दिया. मौके पर शंभु प्रसाद, अरुण यादव, रंजन दास, कामिनी कुमारी, राजीव कुमार सिंह, निरेंद्र कुमार सिंह, राजा कुमार, पंचाानंद ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >