समस्तीपुर. रेलवे कर्मचारी कल्याण कोष से रेलकर्मियों के बच्चों को शिक्षा भत्ता के रूप में प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपये दिये जाते हैं़ अब यह राशि सभी स्तर के रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेगी़ रेल मंत्रालय ने तीन महीने पहले शिक्षा भत्ते का नया नियम बनाया था़ रेलवे बोर्ड ने कहा था कि रेलकर्मियों के दो बड़े बच्चों को शिक्षा भत्ते का लाभ दिया जाता है़ अब यह लाभ तीसरे बच्चे को भी मिलेगा अगर दूसरा बच्चा अपंग है़ शिक्षा भत्ता पहले पे ग्रेड के आधार पर दिया जाता था़ इसमें 2400-4200 पेग्रेड को शामिल किया गया था़ रेलवे बोर्ड के निदेशक कल्याण देवाशीष मजुमदार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सभी स्तर के रेलकर्मियों के बच्चों को शिक्षा भत्ता प्रदान किया जायेगा़ रेल मंत्रालय ने कर्मियों को सौगात दी है़ लंबे अरसे से इसकी मांग हो रही थी़ इस निर्णय से समस्तीपुर रेल मंडल समेत देशभर के लाखों रेल कर्मी लाभान्वित होंगे.
अब सभी रेलकर्मियों के बच्चों को शिक्षा भत्ता
समस्तीपुर. रेलवे कर्मचारी कल्याण कोष से रेलकर्मियों के बच्चों को शिक्षा भत्ता के रूप में प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपये दिये जाते हैं़ अब यह राशि सभी स्तर के रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेगी़ रेल मंत्रालय ने तीन महीने पहले शिक्षा भत्ते का नया नियम बनाया था़ रेलवे बोर्ड ने कहा था कि रेलकर्मियों के दो […]
