घोषणा के बावजूद आंदोलन पर रहे गृहरक्षक

समस्तीपुर. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा समस्तीपुर के संघ भवन प्रांगण में जिले के आंदोलनरत गृहरक्षकों ने पांच सूत्री मांगों के प्रति सरकार के मौखिक घोषणा के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय, सचिव कैलाश कुमार झा के किया. संबोधित करते हुए उपसचिव रामप्रीत राय ने कहा कि जब […]

समस्तीपुर. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा समस्तीपुर के संघ भवन प्रांगण में जिले के आंदोलनरत गृहरक्षकों ने पांच सूत्री मांगों के प्रति सरकार के मौखिक घोषणा के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय, सचिव कैलाश कुमार झा के किया. संबोधित करते हुए उपसचिव रामप्रीत राय ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग को लिखित रूप से तिथि का निर्धारित नहीं करती है तब तक हमारी लड़ाई जा रहेगा. संचालन पूर्व कोषाध्यक्ष नर्सिंग कुमार सिंह ने किया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि संघ के सभी गृहरक्षकों ने अपना शस्त्र सभागार में जमा कर दिया है. मौके पर गौरी शंकर झा, राम कुमार सिंह, उपेंद्र झा, मदन झा, अरुण कुमार शर्मा, राम आधार राय, लालन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >