प्रियरंजन अध्यक्ष व विनोद बने सचिव

जिलाध्यक्ष ने पदधारकों को दी बधाईप्रतिनिधि, रोसड़ामाध्यमिक शिक्षक संघ विभूतिपुर के सांगठनिक चुनाव की मतगणना बुधवार को अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ भवन रोसड़ा में संपन्न हुई़ संघ भवन के सभागार में उपस्थित चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार, दिनेश प्रसाद चौधरी, सुरेश प्रसाद राय मतदान पदाधिकारी अमरनाथ झा एवं रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणाम […]

जिलाध्यक्ष ने पदधारकों को दी बधाईप्रतिनिधि, रोसड़ामाध्यमिक शिक्षक संघ विभूतिपुर के सांगठनिक चुनाव की मतगणना बुधवार को अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ भवन रोसड़ा में संपन्न हुई़ संघ भवन के सभागार में उपस्थित चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार, दिनेश प्रसाद चौधरी, सुरेश प्रसाद राय मतदान पदाधिकारी अमरनाथ झा एवं रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद के लिए प्रियरंजन ठाकुर तथा सचिव पद पर विनोद कुमार प्रभाकर के निर्वाचित होने की घोषणा की़ संघ द्वारा जारी चुनाव परिणाम की सूची में उपाध्यक्ष पद पर विनोदानंद महतो, कोषाध्यक्ष पद पर प्रभाकर प्रसाद, अनुमंडल कार्यसमिति में मनोज कुमार महतो, प्रखंड कार्यसमिति में सुमन सौरभ, गणेश कुमार, विनोद बिहारी, सामान्य परिषद् सदस्य विंदेश्वर महतो, देव नारायण शर्मा, प्रशांत कुमार झा, जिला परिषद् सदस्य राजशंकर सहनी, राजन प्रसाद, मोक्तदीर आलम, जयप्रकाश ठाकुर, महेश कुमार राय, संतोष सिंह, अनुमंडल परिषद् सदस्य के लिए वीणा कुमारी, सीताराम सिंह, गणेश कपूर, प्रवीण कुमार सिंह, श्रवण कुमार झा, वीरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, सतीश कुमार झा, माधवचन्द्र, कमल देव कुमार, अमरेश कुमार के निर्वाचन की जानकारी दी गयी है़ मतगणना कार्य के दौरान जिलाध्यक्ष डा़ बालो यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य अरविन्द कुमार दास, कुशेश्वर पंडित, रत्नेश्वर यादव, नन्द कुमार ठाकुर आदि शिक्षक नेता भी उपस्थित थे़ चुनाव पर्यवेक्षक एवं जिलाध्यक्ष ने नये पदधारकों को बधाई देते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >