फोटो संख्या : 16पहले भी इलेक्ट्रिक इंजन लगा चुका है दौड़समस्तीपुर. समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से गुड्स ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. हालांकि अभी यह ट्रायल में ही चलाया जा रहा है. जिस पर मंडल के पदाधिकारियों की पैनी नजर है. इसी क्रम में मंगलवार की रात भी इलेक्ट्रिक इंजन के सहारे गुड्स ट्रेन का परिचालन हुआ. समस्तीपुर रेल मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन आरंभ किया जायेगा. प्रस्ताव में पहले मुजफ्फरपुर आसनसोल बलिया सियालदह ट्रेन को रखा गया है. वैसे अब यह पूरा मामला डिविजन और हेडक्वार्टर के पास है. वहीं से यह निर्णय लिया जायेगा कि कौन से ट्रेन का परिचालन पहले चरण में किया जायेगा. इसके बाद इस खंड पर अन्य ट्रेनों का भी परिचालन आरंभ किया जायेगा. ज्ञात हो कि इलेक्ट्रिक इंजन का परिचालन इस खंड पर आरंभ होने से इस खंड के आम यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी.
रेल विद्युतीकरण : इलेक्ट्रिक इंजन से चला गुड्स ट्रेन
फोटो संख्या : 16पहले भी इलेक्ट्रिक इंजन लगा चुका है दौड़समस्तीपुर. समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से गुड्स ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. हालांकि अभी यह ट्रायल में ही चलाया जा रहा है. जिस पर मंडल के पदाधिकारियों की पैनी नजर है. इसी क्रम में मंगलवार की रात भी इलेक्ट्रिक इंजन के सहारे […]
