नागालैंड में मजदूरी के पैसे को लेकर लादा फार्म में मारपीट

सिंघिया. थाना क्षेत्र के लादा फॉर्म गांव में दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई़ इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया़ डा.केसी चौधरी ने इलाज के दौरान एक की स्थिति चिंताजनक बताते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया […]

सिंघिया. थाना क्षेत्र के लादा फॉर्म गांव में दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई़ इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया़ डा.केसी चौधरी ने इलाज के दौरान एक की स्थिति चिंताजनक बताते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है. पुलिस ने फर्द बयान लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है़ मिली जानकारी के अनुसार नागालैंड के दिमापुर में जग्गनाथ यादव, उमेश यादव, रमेश यादव आदि काम करते हैं़ वहां मजदूरी के पैसे का हिसाब किताब को लेकर आपस में झंझट हो गया़ इसके बाद उमेश यादव एवं रमेश यादव वहां से भागकर गांव आ गये़ गांव में उसे देख जग्गनाथ यादव के परिजनों ने उसके घर दिमापुर में झंझट होने का कारण पूछा़ इसी बात पर विवाद गहराता हुआ चला गया जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गयी. इस क्रम में चारों के परिजन पहुंचे गये. चारों गंभीर रूप से घायल हो गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >