फोटो फारवार्ड ::::पांच दिनी राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन प्राध्यापक व छात्रों ने अपने शोध पर किया चर्चाप्रतिनिधि, समस्तीपुरसमस्तीपुर कॉलेज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में पांच दिनी राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर प्राध्यापक व छात्रों ने अपने अपने शोधों पर चर्चा करते हुए अनुभवों को भी रखा. सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ मीना प्रसाद ने कहा कि छात्र अपने बौद्धिक स्तर का प्रयोग करते हुए संबंधित विषय पर अवश्य शोध करे. ताकि उनके द्वारा किये गये शोधों का लाभ जन जन तक पहुंच सके. राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ एम आलम ने भी विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को शोध क रने के प्रति प्रेरित किया. प्रथम तकनीकी सत्र में राजनीति शास्त्र के प्रो. आरएन कुंवर, प्रो. उपेंद्र मिश्रा, प्रो. एसएनपी सिन्हा आदि ने भी शोध के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. वहीं सेमिनार के द्वितीय सत्र में तनाव प्रबंधन पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ एनकेएम त्रिपाठी ने तनाव के कारण शरीर में उत्पन्न विभिन्न विकारों व घातक प्रभावों पर भी चर्चा करते हुए संयम व धैर्य से तनाव को नियंत्रित करने से संबंधित उपायों को बताया. मौके पर एनके सिन्हा, प्रो. उमा सिंहा, प्रो. एसबीके शशि, गौतम कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी, शोध छात्र ने विभिन्न विषयों पर अपने अनुभवों को बांटा. मंच का संचालन प्रो. एसएन तिवारी ने किया.
संयम व धैर्य से तनाव को करें नियंत्रित : प्रो. त्रिपाठी
फोटो फारवार्ड ::::पांच दिनी राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन प्राध्यापक व छात्रों ने अपने शोध पर किया चर्चाप्रतिनिधि, समस्तीपुरसमस्तीपुर कॉलेज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में पांच दिनी राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर प्राध्यापक व छात्रों ने अपने अपने शोधों पर चर्चा करते हुए अनुभवों को भी रखा. सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए […]
