शव के साथ सड़क जाम को लेकर 16 पर नामजद

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता चौक पर शव के साथ सड़क जाम किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

कल्याणपुर. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता चौक पर शव के साथ सड़क जाम किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जाम के दौरान पुलिस वाहन के साथ-साथ पब्लिक वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया था. कई गाड़ियों के चालकों से मारपीट करने को लेकर कल्याणपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी. प्राथमिक की में ही 16 लोगों को नामजद किया गया है. जबकि तीस से पैंतीस अज्ञात लोगों के होने की बात कही गई है. जिसमें प्रशासान का आरोप है कि जाम के दौरान सड़क पर उत्पात मचाया गया. जिसमें सरकारी गाड़ी के साथ कई गाड़ियों को छतिग्रस्त करने की बात कही गई है. मामले में बता दे कि जनार्दनपुर गांव के संजय ठाकुर के पुत्र बिट्टू कुमार की हत्या के बाद शव बरहेता स्कूल के पास से बरामद किया गया था. जिसके आक्रोश में शव के साथ बीते मंगलवार को सड़क जाम हुई थी. मामले में हुए उपद्रव को देखते हुए प्राथमिकी की बात कही गई है. मामले में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी विकास का बताना है कि उस दिन की घटना में चिन्हित सभी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >