Samastipur News:मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की 1482 स्कीम अपूर्ण

जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की 1482 स्कीम भौतिक रूप से अपूर्ण है. वहीं वित्तीय रूप से 1506 स्कीम लंबित है.

Samastipur News:समस्तीपुर :

जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की 1482 स्कीम भौतिक रूप से अपूर्ण है. वहीं वित्तीय रूप से 1506 स्कीम लंबित है. जिले में कुल 3921 स्कीम चयनित किये गये थे. ग्राम पंचायतों के द्वारा 3872 स्कीम को स्वीकृति प्रदान की गयी. 3902 स्कीम पर काम शुरू किया गया था.स्टेज वन बोरिंग में 274 स्कीम अपूर्ण है. स्टेज टू मोटर लगाने में 283 स्कीम अपूर्ण है , स्टेज थ्री पाइपलाइन लगाने में 293 स्कीम लंबित है, स्टेज फोर आरसीसी व स्टील स्टैंडिंग लगाने में 299 स्कीम लंबित है, वहीं स्टेज फाइव हाउस होल्ड कनेक्शन लगाने में 324 स्कीम लंबित है. जिले के सरायरंजन प्रखंड में ग्राम पंचायत में स्वीकृत 270 स्कीम में सबसे अधिक 218 स्कीम लंबित है. विभूतिपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत 358 स्कीम में 44 स्कीम लंबित है. बिथान प्रखंड में ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत 125 स्कीम में 38 स्कीम लंबित है. दलसिंहसराय प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 195 स्कीम में 41 स्कीम लंबित है. हसनपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत 229 स्कीम में 77 स्कीम लंबित है. कल्याणपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 419 स्कीम में से 164 स्कीम लंबित है. खानपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 190 स्कीम में 92 स्कीम लंबित है. मोहनपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत 29 स्कीम में दो लंबित है. मोहिउद्दीननगर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 10 स्कीम में 8 लंबित है. मोरवा प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 273 स्कीम में 112 स्कीम लंबित है. पटोरी प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 49 स्कीम में एक स्कीम लंबित है. पूसा प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 151 स्कीम में 21 लंबित है.रोसड़ा प्रखंड में ग्राम पंचायत के स्वीकृत 143 स्कीम में 113 स्कीम लंबित है.

– जिले के सरायरंजन प्रखंड में स्वीकृत 270 स्कीम में 218 लंबित

समस्तीपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 319 स्कीम में 89 स्कीम लंबित है. शिवाजीनगर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा चयनित 142 स्कीम में 107 स्कीम लंबित है. सिंघिया प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 208 स्कीम में 17 स्कीम लंबित है. ताजपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 214 स्कीम में 35 स्कीम लंबित है. उजियारपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 214 स्कीम में 153 स्कीम लंबित है. विद्यापतिनगर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 44 स्कीम में एक भी लंबित नहीं है. वारिसनगर प्रखंड में ग्राम पंचायत के द्वारा स्वीकृत 275 स्कीम में 150 स्कीम लंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >