राजद की बैठक में बिहार बंद की रूपरेखा हुई तय

ताजपुर : स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित सदरी कंपलेक्स पर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अहमद रजा मिंटू बाबू ने की. इसमें 21 दिसंबर को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) कानून व नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) के विरोध में आयोजित बिहार बंद की तैयारियों की समीक्षा की गयी. इस दौरान शांतिपूर्ण बंदी एवं […]

ताजपुर : स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित सदरी कंपलेक्स पर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अहमद रजा मिंटू बाबू ने की. इसमें 21 दिसंबर को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) कानून व नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) के विरोध में आयोजित बिहार बंद की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

इस दौरान शांतिपूर्ण बंदी एवं बंदी की पूर्व संध्या पर आयोजित मशाल जुलूस कार्यक्रम के लिए दिशा-निर्देश दिये गये.बंद में शामिल लोगों से राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाने की अपील की गयी है.

वक्ताओं ने कहा, दोनों कानून जनविरोधी है. सरकार समानता के अधिकार का उल्लंघन कर रही है. मौके पर अरमान सदरी, मो. मुराद, विनोद राय, मो. तबरेज़ आलम, बच्चा बाबू, महताब आलम, आफो, मो. कुर्बान, मो. अबुल हसन, नवीन कुमार, राहुल राय, रजनीश कुमार आदि मौजूद थे. उजियारपुर : प्रखंड के गावपुर योगी चौक में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.
इसमें अगामी 21 दिसंबर को नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ पार्टी आयोजित बिहार बंद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचार किया गया. प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय नेताओं ने 20 दिसंबर को सातनपुर, नाजिरपुर हाट, अंगारघाट, महिसारी आदि प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ सभा करने व संध्या में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया.
पार्टी के पंचायत अध्यक्षों को बिहारबंद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को भी गोलबंद करने की अपील की गई. सुबोध कुमार यादव, राजेश्वर राय, अरुण कुमार चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, महेश्वर राय, सियाशरण पासवान, दिनेश कुमार दास, कैलाश साह, रंजीत कुमार राही उर्फ बबलू, ब्रजेश कुमार, मुकेश कुमार सहनी, अजय कुमार राय, रामउदेश्य राय, राजनारायण महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >