मोहनपुर में मतदान कर लौट रहे मुखिया पति पर फायरिंग

मोहनपुर : ओपी क्षेत्र के दक्षिणी डुमरी में मंगलवार की दोपहर के बाद पूर्व से घात लगाये तीन अपराधियों ने मुखिया पति पर ताबड़तोड़ फायिरंग की. किस्मत से गोलियां मुखिया पति को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गये़ गोली चलाने के बाद तीन की संख्या में अपराधी फरार हो गये. घटना की सूचना मुखिया […]

मोहनपुर : ओपी क्षेत्र के दक्षिणी डुमरी में मंगलवार की दोपहर के बाद पूर्व से घात लगाये तीन अपराधियों ने मुखिया पति पर ताबड़तोड़ फायिरंग की. किस्मत से गोलियां मुखिया पति को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गये़ गोली चलाने के बाद तीन की संख्या में अपराधी फरार हो गये. घटना की सूचना मुखिया पति ने ओपी अध्यक्ष पवन कुमार को दी.

जहां पहुंच कर पुलिस बल के साथ ओपी अध्यक्ष ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किये. जानकारी के अनुसार दक्षिणी डुमरी के पूर्व मुखिया सह मुखिया पति महेश राय पैक्स चुनाव के पैक्स गोदाम पर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान करने के उपरांत बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे.
उन्होंने बताया कि जब वे मतदान केन्द्र से करीब 500 मीटर की दूरी पर बाइक से पहुंचे कि तीन युवकों ने रुकने को कहा़ रुकते ही पिस्तौल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी़ इसी बीच बाइक तेजी कर भागने में सफल रहे.
इधर, गोलियां तड़तराहट सुनकर पैक्स गोदाम पर मतदान करने के लिए जुटे लोगों के बीच भगदड़ मच गयी़ लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिरकार ऐसी घटना क्यों घटी़ लोग मतदान केन्द्र छोड़कर भाग खड़े हुए़ हालांकि मतदान केन्द्र पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के जवानों ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए कहा.
कुछ क्षन मतदान रुकने के बाद मतदान कर्मियों व पुलिस के सहयोग से मतदान पुन: शुरू हुआ़ घटना की सूचना पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी मो़ शफीक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया़ ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने जानकारी दी कि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने आवेदन नहीं दिया़ पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >