लहेरियासराय का गुड्स प्लेटफार्म 75 दिनों के लिए बंद

प्लेटफार्म 4 को तोड़ कर किया जायेगा काम समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के लहेरियासराय स्टेशन के गुड्स प्लेटफार्म को 75 दिनों के लिये बंद कर दिया गया है. समस्तीपुर रेलमंडल के निर्माण विभाग के निर्णय पर परिचालन विभाग ने प्लेटफार्म पर ब्लॉक को अपनी इजाजत दे दी है. प्लेटफार्म सख्या 4 पर निर्माण कार्य के […]

प्लेटफार्म 4 को तोड़ कर किया जायेगा काम

समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के लहेरियासराय स्टेशन के गुड्स प्लेटफार्म को 75 दिनों के लिये बंद कर दिया गया है. समस्तीपुर रेलमंडल के निर्माण विभाग के निर्णय पर परिचालन विभाग ने प्लेटफार्म पर ब्लॉक को अपनी इजाजत दे दी है. प्लेटफार्म सख्या 4 पर निर्माण कार्य के कारण फिलहाल इस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी.
निर्माण विभाग की मानें तो प्लेटफार्म को तोड़कर करीब 650 मीटर की लंबाई में दोहरीकरण कार्य के लिये रेलवे ट्रैक बिछायी जायेगी. जिसके कारण पुरानी रेल लाइन को हटाया जायेगा. पहले निर्माण विभाग ने 90 दिनों के लिये ब्लॉक मांगा था. मगर परिचालन में ज्यादा समस्या होने के कारण 75 दिनों का ही ब्लॉक उपलब्ध कराया गया है. रेल लाइन के बगल में स्थित गुमटी पर भी मिट्टी भराई का काम किया जायेगा.
इसके अलाव पुराने प्लेटफार्म को भी थोड़े हिस्से में तोड़कर नयी रचना करायी जायेगी. इसे शिफ्ट भी किया जायेगा. फिलहाल ब्लॉक मिलने के बाद निर्माण विभाग यहां कार्य करने में जुट गया है. जेसीबी से पुरानी रचनाओं को तोड़ने का काम किया जा रहा है. इसके अलावा पेड़ कटाई का काम भी किया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >