दो फरवरी तक रद्द रहेगी बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस

समस्तीपुर : ठंड के साथ ही अब यात्री कोहरे का असर ट्रेनों पर झेलने के लिये तैयार रहें. 14617/18 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस को दो फरवरी तक रेलवे ने रद्द करने का निर्णय लिया है. इसमें 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक तो 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस को 16 दिसंबर से […]

समस्तीपुर : ठंड के साथ ही अब यात्री कोहरे का असर ट्रेनों पर झेलने के लिये तैयार रहें. 14617/18 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस को दो फरवरी तक रेलवे ने रद्द करने का निर्णय लिया है. इसमें 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक तो 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस को 16 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

इसके अलावा हावड़ा-पटना रुट 10 ट्रेनों को भी रेलवे ने विभिन्न तिथियों में रद्द करने की घोषणा की है. वहीं राजगीर रुट की एक जोड़ी ट्रेन भी इस दौरान रद्द की गयी है. जानकारी देते हुये समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने बताया कि कुहासा खत्म होने के बाद इन ट्रेनों का नियमित रुप से परिचालन किया जायेगा.
इधर, 8 फरवरी रविवार को बरौनी-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रुट पर फ्राइट कॉरोडोर के कारण सियालदह-सीतामढ़ी ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन शनिवार को नहीं आयेगी. 13123 सियालदह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को शनिवार को बरौनी में शॉट टर्मिनेट कर दिया जायेगा. जबकि 13124 सीतामढ़ी-सियालदह एक्सप्रेस रविवार को बरौनी जंक्शन से ही रवाना कर दी जायेगी. वहीं 53049/50 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा सवारी गाड़ी ट्रेन का परिचालन रविवार को रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >