10 और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिये जल्द ही 10 और सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट ने इसके लिये प्रस्ताव तैयार करके समस्तीपुर रेल मंडल को भेजा है. जिससे स्टेशन आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी हो सके. अभी फिलहाल 35 सीसीटीवी कैमरे […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिये जल्द ही 10 और सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट ने इसके लिये प्रस्ताव तैयार करके समस्तीपुर रेल मंडल को भेजा है. जिससे स्टेशन आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी हो सके.

अभी फिलहाल 35 सीसीटीवी कैमरे समस्तीपुर जंक्शन पर कार्यरत हैं. जिससे पूरे स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर निगरानी की जाती है. यह सीसीटीवी कैमरे इन कैमरों के अलावा होंगे, जो पहले से ही लगे हुये हैं. इन नये कैमरों को सर्कुलेटिंग एरिया सहित प्लेटफार्म के छूटे हुये जगह, फुट ओवर ब्रीज के नीचे आदि लगाया जायेगा. इसमें भी आरपीएफ की निगाह सर्कुलेटिंग एरिया पर विशेष रूप से है, जहां यात्रियों की सबसे अधिक आवाजाही होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >